29 Mar 2024, 20:40:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में सामने आया कोरोनावायरस का दूसरा मामला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 11:53AM | Updated Date: Jan 24 2020 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में एक और व्यक्ति के कोरोनावायरस से ग्रस्त होने की पुष्टि होने के साथ ही यहां इस संक्रमण से ग्रस्त लोगों की संख्या बढ़कर दो हो गयी है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चीन के वुहान प्रांत के एक व्यक्ति के जापान पहुंचने के बाद 15 जनवरी को जापान में कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया था। 

एनएचके मीडिया के अनुसार जापान में जिस दूसरे व्यक्ति में कोरोनावायरस के लक्षण पाये गये हैं, वह चीन का पर्यटक है और 19 जनवरी को जापान आया था। वह 20 जनवरी को बुखार की आने के बाद जांच कराने के लिए गया। इस दौरान डॉक्टरों को कोरोनावायरस के लक्षण नहीं मिले, लेकिन बुधवार को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और शुक्रवार को डॉक्टरों ने उसके नये कोरोनावायरस से ग्रस्त होने की पुष्टि कर दी।  

उल्लेखनीय है कि चीन में कोरोनावायरस ने महामारी का रूप धारण कर लिया है। चीन में अब तक इससे 25 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 830 लोगों में इस वायरस का संक्रमण पाया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »