29 Mar 2024, 13:19:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लेबनान को अंतरराष्ट्रीय सहायता के लिये ठोस उपाय करने की आवश्यकता- पोम्पियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 11:49AM | Updated Date: Jan 23 2020 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियों ने कहा कि लेबनान की नयी सरकार को अंतरराष्ट्रीय सहायता प्राप्त करने के लिये ठोस सुधार करने की आवश्यकता है। पोम्पियो ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘ लेबनान की नयी सरकार ठोस सुधारों को लागू करने और भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए लेबनान के लोगों की मांगों अनुरुप कार्रवाई और पारदर्शिता उसका परीक्षण होगी। 

उन्होंने कहा केवल एक सरकार ही वास्तविक और ठोस सुधारों के लिए सक्षम और प्रतिबद्ध है। जो लेबनान को अंतरराष्ट्रीय सहायता के लिये निवेशकों का विश्वास बहाल करेगी।’’ इससे पहले दिन में लेबनान में पुलिस और नयी सरकार के विरोधियों के बीच झड़पों में 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे। राष्ट्रपति मिशेल एउन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री हसन डायब के नये मंत्रिमंडल के गठन पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। ट्रम्प प्रशासन लेबनान को सहायता विचार कर रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »