29 Mar 2024, 16:23:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत के साथ रिश्ता ठीक होने के बाद दिखेगी हमारी ताकत : इमरान खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 11:31AM | Updated Date: Jan 23 2020 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दावोस। आर्थिक बदहाली के शिकार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि जब भारत के साथ उनके देश का रिश्ता सामान्य हो जाएगा तब दुनिया को पाक के सही आर्थिक क्षमता का अहसास होगा। वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम में पाकिस्तान के पीएम ने यह भी कहा कि शांति और स्थिरता के बिना आर्थिक विकास संभव नहीं है। 

इमरान खान ने कहा, ‘दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत के साथ हमारे संबंध अच्छे नहीं है, लेकिन जब ये सामान्य होंगे तो दुनिया को पाकिस्तान की रणनीतिक आर्थिक क्षमता के बारे में पता चलेगा’ WEF में विशेष संबोधन में इमरान खान ने कहा कि वह पाकिस्तान को एक कल्याणकारी राज्य बनाना चाहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक शांति और स्थिरता नहीं होगी आर्थिक विकास संभव नहीं है। खान ने कहा कि पाकिस्तान ने दूसरे देशों के साथ सिर्फ शांति के लिए पार्टनरशिप की है और उन्होंने इसका उदाहरण अमेरिका के साथ रिश्ते का दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »