19 Apr 2024, 05:40:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में तालिबान के समक्ष 16 पुलिसकर्मियों का आत्मसमर्पण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 1:43AM | Updated Date: Jan 20 2020 1:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत जाबुल के एक इलाके पर आतंकवादी संगठन तालिबान के कब्जे के बाद 16 पुलिसकर्मियों ने समूह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सूत्रों ने रविवार को कहा,‘‘शनिवार सुबह भारी लड़ाई और घेराबंदी के बाद, 16 पुलिसकर्मियों ने तालिबान के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। साथ ही पुलिस के 25 हथियार भी आतंकवादियों को सौंप दिये गये।’’ शनिवार को, तालिबान ने एक बयान प्रकाशित किया जिसमें दावा किया गया कि आतंकवादी संगठन ने जाबुल प्रांत के नियंत्रण वाले क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है।
 
जाबुल के गवर्नर के एक प्रवक्ता गुल इस्लाम सियाल ने स्वीकार किया कि तालिबान ने इस क्षेत्र में अफगान नेशनल आर्मी की एक चौकी पर हमला किया था। लेकिन उन्होंने कोई अतिरिक्त विवरण नहीं दिया। तालिबान समूह इस क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा को चुनौती देते हुए अफगान सरकार के खिलाफ वर्षों से युद्ध लड़ रहा है। इसके परिणामस्वरूप, इस्लामिक स्टेट और अल कायदा जैसे आतंकवादी समूह भी देश भर में फैल गए हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »