19 Apr 2024, 01:32:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुनिया में पहली बार पाया गया तीन आंखों वाला सांप, नाम रखा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 12:19PM | Updated Date: Jan 19 2020 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के वन विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार को 3 आंखों वाले सांप की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। बताया कि यह मार्च में डार्विन से 40 किमी दूर हम्पटी गांव के पास हाईवे पर मिला था। उस वक्त वह तीन महीने का था, लेकिन इसके एक हफ्ते बाद इसकी मौत हो गई। वन्य अधिकारियों ने पिछले हफ्ते इस अनोखे सांप की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की है। वन्य विभाग को यह सांप पिछले महीने उत्तरी क्षेत्र के हम्टी डू कस्बे के पास हाईवे पर मिला था।
 
वन्य विभाग ने इस सांप की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है। इस सांप को मॉन्टी नाम दिया गया है जिसकी कुछ ही हफ्तों में मौत हो गई। विशेषज्ञों का मानना है कि सांप के मत्थे पर यह तीसरी आंख एक प्राकृतिक उत्परिवर्तन का नतीजा है। वन्य अधिकारियों के मुताबिक इस सांप की लंबाई 15 इंच थी। अपनी विकृति के कारण उसे भोजन करने में असहजता हो रही थी जिसकारण वह अधिक दिन तक जीवित नहीं रह सका।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »