29 Mar 2024, 20:42:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल में हिमस्खलन के बाद सात लापता, 150 को बचाया गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 11:00AM | Updated Date: Jan 19 2020 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के पश्चिमी कास्की जिले में शुक्रवार को हुए हिमस्खलन के बाद से चार दक्षिण कोरियाई नागरिक और तीन नेपाल के निवासी लापता है, जबकि राहत एवं- बचावकर्मियों ने शनिवार को 150 से अधिक  विदेशी पर्यटकों को बचा लिया। स्थानीय अधिकारियों तथा ट्रेकिंग एजेंसी ने बताया कि लगातार हिमपात के कारण हिमालयी देश के प्रसिद्ध ट्रेकिंग मार्ग के नजदीक हिमस्खलन हुआ। यह क्षेत्र हिमालय के सबसे ऊंची चोटियों में से एक अन्नपूर्णा आधार शिवर के नजदी है।   

अन्नपूर्ण ग्रामीण नगर पालिका  के वार्ड नंबर 11 के अध्यक्ष भीम चुरुंग ने कहा, ‘‘चार कोरियाई नागरिक तथा पर्यटकों का पथ प्रदर्शन करने वाले तीन नेपाली से अभी तक सम्पर्क नहीं हो पाया है, जबकि 150 से अधिक नेपाली और विदेशी नागरिकों को इस क्षेत्र से शनिवार को निकाल लिया गया।’’ चुरुंग स्थानीय लोगों और हेलिकॉप्टरों के जरिये राहत एवं बचाव अभियान चलाने वाली टीम में शामिल थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »