28 Mar 2024, 23:56:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

महिलाओं के अधिकारों को लेकर वाशिंगटन में प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 10:19AM | Updated Date: Jan 19 2020 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। महिलाओं के अधिकारों तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों के खिलाफ वाशिंगटन में हजारों महिलाओं ने प्रदर्शन किया। हल्की ठंढ, बर्फ और बफरीली बारिश ने बावजूद हजारों महिलाओं ने शनिवार को पेंसिल्वेनिया एवेन्यू स्थित फ्रीडम प्लाजा से महिला मार्च की शुरुआत की। प्रदर्शनकारी महिलाएं अमेरिकी कांग्रेस और ट्रम्प इंटरनेशनल होटल से कुछ ही कदम दूर थीं।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा, ‘‘महिलाओं के मार्च का उदेश्य महिलाओं और उनके समुदाय के राजनीति शक्ति के दोहन को रोकना और पारदर्शी सामाजिक परिवर्तन लाना है। हम अहिंसक प्रतिरोध के माध्यम से उत्पीड़न की व्यवस्था को समाप्त करने और आत्मनिर्णय, गरिमा और सम्मान द्वारा निर्देशित समावेशी संरचनाओं के निर्माण के  लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »