29 Mar 2024, 03:41:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रम्प के वकीलों ने महाभियोग को बताया गैर संवैधानिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 9:59AM | Updated Date: Jan 19 2020 9:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कानूनी टीम ने उनके के खिलाफ लाये महाभियोग को अमेरिकी संविधान का उल्लंघन और चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश करार दिया है। ट्रम्प की कानूनी टीम के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘डेमोक्रेट्स  द्वारा सदन में प्रस्तुत किये गये महाभियोग के लेख स्वतंत्र रूप से अपने राष्ट्रपति को चुनने के अमेरिकी लोगों के अधिकारों पर एक खतरनाक हमला है। यह 2016 के चुनाव नतीजों को पलटने और अगले कुछ ही महीनों में होने वाले 2020 के चुनाव को प्रभावित करने का एक क्रूर और गैरकानूनी कोशिश है।’’  

उन्होंने कहा कि महाभियोग का लेख संवैधानिक रूप से अवैध है। उन्होंने कहा कि वे लोग किसी भी अपराध या कानून के उल्लंघन को लेकर दलील देने में विफल हो गये क्योंकि वे खुद अपराध और दुष्कर्म करते हैं। उल्लेखनीय है कि ट्रम्प के खिलाफ लाये गये महाभियोग पर 21 जनवरी से सीनेट में सुनवाई शुरू हो रही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »