29 Mar 2024, 21:26:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 75 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 12:42AM | Updated Date: Jan 17 2020 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के दो प्रांतों में 75 आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरूवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय गर्वनर अब्दुल सतार मिर्जाकवल ने  बताया कि कुनार प्रांत के मनोगी जिले में आज सुबह इस्लामिक स्टेट के 16 आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया और अपने कुछ हथियार भी सौंपे। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी मनोगी जिले में नौ आईएस आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया था। रक्षा मंत्रालय ने आज बताया कि बुधवार को पश्चिमी घोर प्रांत के शहराक जिले में करीब 50 तालिबान आतंकवादियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, घोर प्रांत के शहराक जिले में अब्दुल कादिर और मुल्ला मुस्तफा के नेतृत्व में 50 तालिबान आतंकवादी शांति एवं राष्ट्रीय सुलह प्रक्रिया  में शामिल हो गये हैं। इन आतंकवादियों ने अपने कुछ हथियार भी सौंप दिये हैं। अफगानिस्तान में जनवरी की शुरुआत से अब तक 300 से अधिक आतंकवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं क्योंकि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ पूरे देश में मुहिम शुरू कर रखी है। आतंकवादियों समूहों ने अभी तक इन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »