29 Mar 2024, 20:22:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सेना के अभियान में 4 तालिबानी आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 3:06PM | Updated Date: Jan 16 2020 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी जावजान प्रांत में सुरक्षा बलों के अभियान में चार तालिबानी आतंकवादी मारे गए और  दस अन्य घायल हो गए। हैं।आधिकारिक सूत्रों ने गुरूवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय सरकार के एक अधिकारी अब्दुल मारूफ अजार ने बताया  कि यह अभियान मंगलवार को शुरू किया गया था और इसका मकसद जावजान प्रांत के खानेका तथा फायाबाद जिलों में तालिबानी आतंकवादियों का सफाया करना है।
 
उन्होंने बताया कि इसमें एक शीर्ष कमांडर समेत चार तालिबानी आतंकवादी मारे गए हैं और दस अन्य घायल हुए हैं। इस अभियान को शाहीन220 नाम दिया गया है और इसमें अब तक इन दोनों जिलों में तालिबान के कब्जे वाले पांच इलाकों को मुक्त करा लिया गया है। उन्होने हालांकि यह नहीं बताया कि इसमें कितने सुरक्षाकर्मी हताहत हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »