29 Mar 2024, 17:59:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने सऊदी अरब के 21 प्रशिक्षु पायलट को निष्कासित किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 9:27AM | Updated Date: Jan 14 2020 9:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने फ्लोरिडा में एक नौसैनिक अड्डे से सऊदी अरब के 21 प्रशिक्षु पायलट को निष्कासित करने का फैसला किया है। अटॉर्नी जनरल विलियम बार ने सोमवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी। अमेरिका ने यह कदम छह दिसंबर को फ्लोरिडा राज्य के अमेरिकी नौ सैनिक अड्डे पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद उठाया है। जिसमें सऊदी अरब की वायु सेना के एक सदस्य ने तीन अमेरिकी नाविकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी जबकि आठ अमेरिकी घायल हो गए थे। 

बार ने कहा कि निष्कासित किए गए 21 प्रशिक्षु पायलट में किसी का संबंध गोलीबारी की घटना से नहीं है बल्कि इनके सोशल मीडिया पोस्ट से यह पता चला है कि ये सभी इस्लामिक आतंकवाद के प्रति सहानुभूति रखते थे और उनके मोबाइल फोन अथवा कंप्यूटर में अश्लील सामग्री थी। गोलीबारी की इस घटना के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने सऊदी अरब के 800 से अधिक प्रशिक्षु पायलटों की पृष्ठभूमि की जांच की समीक्षा की है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »