29 Mar 2024, 14:29:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के स्पीकर पर लगाए प्रतिबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 9:19AM | Updated Date: Jan 14 2020 9:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने वेनेजुएला के नेशनल असेंबली के स्पीकर लुइस पारा और छह अन्य मौजूदा एवं पूर्व अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। ये सभी अधिकारी राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के प्रति वफादार हैं। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। 

वक्तव्य के मुताबिक यह प्रतिबंध मादुरो का समर्थन करने वाले नेशनल असेंबली के प्रतिनिधियों पर लगाए गए हैं  जिन्होंने नेशनल असेंबली में चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के लिए कदम उठाए। इस समूह का नेतृत्व लुइस एडुआर्डो पारा रिवेरो कर रहे हैं। इसके अलावा प्रतिबंध झेलने वाले अधिकारियों में जोस फिगुरोआ, फ्रेंकलिन डुटर्टे, जोस रोड्रिग्ज, कोनराडो लिनारेस, अडोल्फो सुपर्लानो और नेगल लोलवेरा शामिल हैं। 

गौरतलब है कि जनवरी 2019 में विपक्ष के नेता जुआन गुआइदो ने श्री मादुरो को सत्ता से बेदखल करने के लिए खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया था। अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने गुआइदो का समर्थन किया था जबकि रूस और चीन समेत कुछ अन्य देश लगातार राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का समर्थन कर रहे हैं। मादुरो ने अमेरिका पर उनकी सरकार को गिराने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वाशिंगटन वेनेजुएला की तेल संपदा पर अपना कब्जा करना चाहता है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »