19 Apr 2024, 10:24:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन की प्रथम अंतरिक्ष यात्री ने कहा- धरती पर एलियंस अब भी मौजुद है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2020 2:40AM | Updated Date: Jan 13 2020 2:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रिटेन की प्रथम अंतरिक्ष यात्री ने दावा किया है कि धरती पर एलियंस अब भी मौजुद है  यह संभवना जताई है कि वे अभी भी इन्‍सानों के बीच रह रहे है। ऑब्जर्वर मैगजीन से बात करते हुए डॉ हेलेन शरमन ने यह बाते कही है। डॉ हेलेन शरमन ने कहा कि ‘इसमें कोई दो राय नहीं है कि एलियंस मौजूद हैं डॉ हेलेन शरमन 28 साल पहले अंतरिक्ष में गई थी। डॉ शरमन ने इस बातचीत में आगे कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि “सभी प्रकार के जीवन” ब्रह्मांड में जीवित हैं, लेकिन शायद हम ‘बस उन्हें नहीं देख सकते’ क्योंकि वे मानव से काफी अलग दिखते है। उन्होंने आगे कहा,’एलियंस मौजूद हैं इसमें कोई दो राय नहीं है।
 
ब्रह्मांड में इतने सारे तारे हैं कि जीवन के सभी प्रकार के रूप होने चाहिए। क्या वे आपके और मेरे जैसे होंगे, कार्बन और नाइट्रोजन से बने होंगे? शायद नहीं। यह संभव है कि वे अभी हमारे बीच मौजूद हो और हम उन्हें नहीं पा रहे है। 56 साल की डॉ शरमन ने 1991 में अंतरिक्ष में जाने से पहले बतौर कैमिस्ट काम किया। साल 1991 में एक दिन जब डॉ शरमन अपने काम से घर वापस लौट रही थी तब उन्होंने रेडियो पर अंतरिक्ष यात्रियों के आवेदकों की सूची में अपना नाम सुना।
 
सभी मापदंड पूरा करने के बाद भी उन्होंने आवेदना ना करने का फैसला लिया था लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदला और आवेदन किया। हालाँकि डॉ शरमन के अंतरिक्ष में जाने के 28 साल बीत चुके हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वह अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी के दृश्य को कभी नहीं भूलेंगी। डॉ शरमन ने आगे कहा,’पृथ्वी को ऊपर से देखने से बड़ा कोई सौंदर्य नहीं है। मैंने जब पहली बार इसको देखा, इस एहसास को मैं इसे कभी नहीं भूला पाउंगी। टेक-ऑफ के बाद हमने वातावरण को छोड़ चुके थे और अचानक खिड़की से प्रकाश की किरणें आई। हम प्रशांत महासागर के ऊपर थे। शानदार गहरे नीले समुद्र को देखकर मेरी सांसें रूक गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »