28 Mar 2024, 16:38:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा फरवरी में जायेंगे भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2020 2:20AM | Updated Date: Jan 13 2020 2:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की भारत सरकार से वार्ता को लेकर अगले माह नई दिल्ली जाने की संभावना है। द संडे मार्निंग की रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक राजपक्षे का यह दौरा श्रीलंका की ओर से तीसरा उच्च स्तरीय दौरा होगा। इससे पहले राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और विदेश मंत्री दिनेश गुनावर्दने भारत की यात्रा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि महिंदा राजपक्षे के फरवरी की शुरुआत में भारत दौरे पर जाने की संभवना है लेकिन अभी तक तिथि का निर्धारण नहीं किया जा सका है।
 
प्रधानमंत्री की यात्रा तब होगी जब तमिल राष्ट्रीय गठबंधन (टीएनए) तमिलों के लिए एक राजनीतिक समाधान के लिए दबाव बनाना जारी रखेगा जिसमें भारत की पहल पर  संविधान में 13 वें संशोधन को पूर्ण रूप से अपनाया जाना शामिल है जिसमें प्रांतों को शक्तियां घटा दी गई है। गोटाबाया की भारत यात्रा के दौरान श्री मोदी ने संविधान के 13वें संशोधन को लागू करने के महत्व को रेखांकित किया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »