25 Apr 2024, 10:56:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान ने यूक्रेन विमान हादसे के जिम्मेदार लोगों को सजा देने का वादा किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2020 5:37PM | Updated Date: Jan 12 2020 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कीव। ईरान के राष्ट्रपति हसन रोहानी ने यूक्रेन विमान हादसे पर माफी मांगते हुए वादा किया कि इस हादसे के जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की ने ईरानी समकक्ष के साथ बातचीत के बाद  अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘विमान को  गिराए जाने की बात को स्वीकार करना इस दिशा में सही कदम है। जेलेंस्की ने कहा, ‘‘मैंने सभी शवों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द यूक्रेन वापस भेजने पर जोर दिया है। 
 
इस घटना के अपराधियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और हम सभी तरह की न्यायिक और तकनीकी मदद के लिए सदैव तत्पर हैं। रेहानी ने कहा कि वह विमान हादसे में मारे गए यूक्रेन के लोगों के शवों को जल्द से जल्द वापिस भिजवाने के लिए निर्देश देंगे। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी  विदेश मंत्रालय जल्द ही इस मामले में उठाए जाने वाले कदमों के लिए ईरान को एक के एक स्पष्ट नोट भेजेगा जिसमें मुआवजे से संबंधित मुद्दे को हल करने के लिए सभी कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखा गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »