28 Mar 2024, 20:57:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जारिफ वीजा : ईरान ने किया संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप का आग्रह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2020 12:12PM | Updated Date: Jan 12 2020 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत माजिद तख्त रवांची ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भाग लेने के वास्ते अमेरिका जाने के लिए ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जारिफ को वीजा देने से अमेरिका के इनकार करने के मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को पत्र लिखा है। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को ईरान को सूचित किया था कि अमेरिका जारिफ को वीजा जारी नहीं करेगा। जारिफ को गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शामिल होने का निमंत्रण मिला था जिसके एक दिन बाद शुक्रवार को ईरान ने वीजा के लिए आवेदन किया।

पत्र में लिखा गया, ‘‘अमेरिका में ईरान का स्थायी मिशन बैठक का मेजबान देश का कड़ा विरोध करता है और अपने कानूनी दायित्यों का पालन करने में इसके बार-बार विफल रहने के साथ-साथ राजनीतिक लाभ के लिए कुछ देशों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की सीट का इस्तेमाल करने की इसकी लगातार कोशिश को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है।’’ रवांची ने लिखा, ‘‘मौजूदा स्थिति में इस अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की आवश्यकता है।’’ उन्होंने कहा कि ईरान पूरी तरह आश्वस्त है कि अपने दायित्यों को निभाने में अमेरिका लगातार विफलता से इस बात की पुष्टि होती है कि मेजबान देश, संयुक्त राष्ट्र और ईरान के बीच कानूनी विवाद मौजूद है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »