20 Apr 2024, 06:42:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ओमान के सुल्तान काबूस बिन सैद का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 9:40AM | Updated Date: Jan 11 2020 9:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। ओमान के सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। वह 1970 से लगातार इस पद पर बने हुए थे। सुल्तान के कार्यालय ने कहा कि उनका लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी मृत्यु पर रॉयल कोर्ट के दीवान ने स्वर्गीय सुल्तान की शोक संदेश जारी किया।  

शोक संदेश में कहा गया, ‘‘14वें जुमादा अल-उला सुल्तान काबूस बिन सैद का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। पिछले 50 वर्षों में एक व्यापक पुनर्जागरण की स्थापना के बाद से उन्होंने 23 जुलाई 1970 को सत्ता संभाली थी। इस पुनर्जागरण के परिणामस्वरूप एक संतुलित विदेश नीति बनी जिसे पूरी दुनिया ने सम्मान के साथ सराहा।’’  रॉयल कोर्ट के दीवान ने सुल्तान सैद की मृत्यु पर  तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »