28 Mar 2024, 14:47:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फारस की खाड़ी में युद्ध टालने के लिए सभी पक्ष प्रयास करें : गुटेरस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2020 2:48AM | Updated Date: Jan 9 2020 2:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। ईरान के इराक में स्थित अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल से हमला करने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने बुधवार को सभी पक्षों से फारस की खाड़ी में युद्ध टालने के लिए प्रयास करने की अपील की। गुटेरस ने कहा, यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम फारस की खाड़ी में युद्ध होने से रोकने के लिए सभी प्रयास करें जिसे दुनिया इस वक्त सहन नहीं कर सकती है। हमें युद्ध के कारण होने वाली भयानक मानवीय पीड़ा को नहीं भूलना चाहिए। इससे हमेशा की तरह आम जनता को ही इसकी भारी कीमत चुकानी होती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »