29 Mar 2024, 03:58:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में प्रदर्शनकारियों पर हिंसा को लेकर सुरक्षा परिषद चिंतित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 8:45AM | Updated Date: Dec 14 2019 8:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराकी प्रशासन से सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि उसे आरोपों जांच करनी चाहिए। सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना लोगों का अधिकार है। 

उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद निहत्थ प्रदर्शनकारियों की हत्या और मनमाने ढंग से उन्हें हिरासत में लिये जाने को लेकर चिंतित है। उन्होंने इराक सरकार से कहा कि उसे प्रदर्शन के दौरान हुयी हिंसा की जांच करनी चाहिए। परिषद के सदस्यों ने प्रदर्शनकारियों की हत्याओं और अपहरण में सशस्त्र समूहों की भागीदारी के बारे में भी चिंता व्यक्त की और सरकार को अधिक से अधिक संयम बरतने को कहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »