29 Mar 2024, 18:48:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सूडान की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 18 भारतीयों सहित 23 की दर्दनाक मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 12:14PM | Updated Date: Dec 10 2019 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सूडान की राजधानी खारतोम की फैक्ट्री में हुए एक बड़े धमाके में 18 भारतीयों समेत 23 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हादसे में सैकड़ों लोग जख्मी हैं। सूडान की फैक्ट्री में 50 से ज्यादा भारतीय काम करते हैं। ये हादसा मंगलवार को हुआ, हादसे की पुष्‍टि भारतीय दूतावास ने बुधवार को की। सूडान फैक्‍ट्री में करीब 50 भारतीय काम करते हैं। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार, उत्‍तरी खारतोम में स्‍थित इस चीनी मिट्टी फैक्‍ट्री में हुए धमाके के बाद आसमान में काला धुआं छा गया, ये धमाका काफी शक्‍तिशाली था. धमाके के बाद कंपाउंड में पार्क कारों में भी आग लग गई।

खारतोम में भारतीय दूतावास ने इस भीषण हादसे की पुष्‍टि की है. दूतावास के अनुसार फैक्‍ट्री में 50 भारतीय काम करते हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कुल 23 लोगों की मौत हुई है और 130 से ज्‍यादा लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि फैक्‍ट्री में हादसे वाली जगह पर सुरक्षा के उपकरण और उपाय नहीं किए गए थे। साथ ही आग को पकड़ने वाला मटेरियल का भंडारण उचित तरीके से नहीं किया गया था। यही कारण था जब ब्‍लास्‍ट हुआ तो उस मटेरियल ने भी आग पकड़ ली. सरकार ने जांच शुरू कर दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »