24 Apr 2024, 12:15:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते है अमेरिका- तालिबान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 1:05AM | Updated Date: Dec 10 2019 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। आतंकवादी संगठन तालिबान और अमेरिका के बीच पिछले तीन महीने से चल रही बातचीत बंद होने के बाद अब दोनों पक्ष इस सप्ताह में शान्ति समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते है। प्राप्त रिपोर्टो के अनुसार तालिबान अफगानिस्तान में 48 घंटों के लिए अपने हमलों को रोकने के लिए तैयार हो गया है और उम्मीद है कि जल्द ही दोनों पक्ष समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। अमेरिका और तालिबान के बीच आखिरी वार्ता सितंबर माह में हुई थी। अफगानिस्तान में अमेरिकी कर्मचारी पर तालिबान के हमले के बाद अमेरिका ने समझौते पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया था। 

तालिबान के नजदीकी सूत्र ने बताया कि दोहा में हिंसा को रोकने और अन्य शर्तों पर चर्चा की गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘अगले सप्ताह चर्चा के दौरान शान्ति समझौते पर हस्ताक्षर किया जा सकते है और इससे पहले 48 घंटों के लिए किसी भी तरह के हमलों को रोकने की बात कही गयी है।’’ अन्य सूत्रों ने बताया कि शान्ति समझौता तय करने के बाद अमेरिका, तालिबान और अफगानिस्तान कैंप डेविड में त्रिपक्षीय बैठक करेंगे जो अमेरिकी कर्मचारी पर तालिबान के हमले की वजह से इस वर्ष सितंबर में रद्द हो कर दी गयी थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »