17 Apr 2024, 01:47:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सफेद घोड़े पर बैठ किम जोंग ने की पर्वत की चढ़ाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 11:53AM | Updated Date: Dec 6 2019 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिओल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ने पाएकडू पर्वत की यात्रा की। किम जोंग सफेद घोड़े पर चढ़कर इस पर्वत की यात्रा करने गए। किम जोंग उन के परिवार में माउंट पाएकडू और सफेद घोड़े का खास स्‍थान है। इस बार उनके साथ पत्‍नी रि-सोल-जू भी थीं।
 
सुत्रों के अनुसार  किम ने माउंट पाएकडू और ‘क्रांतिकारी युद्ध स्थलों’ का भ्रमण किया, जहां उनके दिवंगत दादा किम इल-सुंग ने जापान से स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी थी। अक्टूबर के बाद पर्वतों की उनकी यह यात्रा थोड़ी अलग थी।
 
इसके पहले की गई यात्रा में उन्होंने प्योंगयांग के खिलाफ प्रतिबंधों को बनाए रखने और शत्रुतापूर्ण कृत्यों को लेकर अमेरिका के खिलाफ नारा दिया था। पहाड़ों की यात्रा के बाद उत्तर कोरिया के आधिकारिक समाचार पत्र रोडोंग सिनमुन ने गुरुवार को ऊंचे पदों पर आसीन अधिकारियों के नाम पर लिखे गए कई कॉलम प्रकाशित किए थे।
 
वाइस प्रीमियर किम टोक हुन ने अपने कॉलम में लिखा, जब तक हमारे पास माउंट पाएकडू की क्रांतिकारी भावना है, आत्मनिर्भरता की क्रांतिकारी भावना है, हम अपने दम पर जिंदा रह सकते हैं और अपनी खुद की समृद्धि और विकास के लिए अपने तरीके से द्वार खोल सकते हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »