19 Apr 2024, 05:10:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गनी और खलीलजाद ने की संघर्ष विराम, शांति प्रक्रिया पर चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 12:18AM | Updated Date: Dec 6 2019 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और अफगानिस्तान में शांति स्थापना के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जल्मे खलीलजाद ने संघर्ष विराम और देश में शांति प्रक्रिया पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। अफगान राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इस बैठक में दोनों पक्षों ने संघर्ष विराम और देश के बाहर तालिबान के ठिकानों की समस्या पर चर्चा की। अफगानिस्तान और अमेरिका के राष्ट्रपतियों ने हाल ही में हुई बैठक में इस समस्या के समाधान के लिए स्थायी शांति समझौतों की तलाश पर चर्चा की थी। खलीलजाद ने 28 नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अघोषित अफगानिस्तान यात्रा के बाद काबुल की यात्रा की है। 
 
गनी ने नवंबर के मध्य में सरकार के हक्कानी आतंकवादी समूह के तीन सदस्यों- अनस हक्कानी, अब्दुल रशीद और हाजी माली खान- को अमेरिका और ऑस्ट्रेलियाई व्याख्याताओं की तालिबान के कब्जे से मुक्त किये जाने के एवज में रिहा करने के इरादे की घोषणा की थी। इन व्याख्याताओं को तीन साल से बंधक बनाकर रखा गया था। उन्हें 19 नवंबर को अमेरिकी सेना को सौंप दिया गया, और साथ ही, अफगानिस्तान के सरकारी बलों, अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन सैनिकों और तालिबान आतंकवादियों के बीच तीन जिलों में तीन-तरफा युद्ध विराम की घोषणा की गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »