18 Apr 2024, 12:30:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यायमूर्ति गुलजार अहमद पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2019 12:11AM | Updated Date: Dec 5 2019 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। न्यायमूर्ति गुलजार अहमद पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश होंगे। कानून मंत्रालय की बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि न्यायमूर्ति गुलजार अहमद को देश का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति गुलजार की नियुक्ति न्यायमूर्ति आसिफ सईद खोसा के स्थान पर की गई है। नये न्यायमूर्ति वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के सेवानिवृत्त होने के एक दिन बाद 21 दिसंबर को कार्यभार संभालेंगे। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने नये मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

न्यायमूर्ति अहमद का जनम दो फरवरी 1957 को कराची के जाने माने वकील नूर मुहम्मद यहां हुआ। नये न्यायमूर्ति की प्रारंभिक शिक्षा शहर के गुलिस्तां स्कूल में हुई। उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट के अनुसार न्यायमूर्ति अहमद ने कराची के गवर्नमेंट नेशनल कालेज से कला में स्रातक किया और इसके बाद शहर के ही एस एम ला कालेज से कानून की डिग्री हासिल की। उन्होंने अधिवक्ता के रूप में अपना जीवन 18 जनवरी 1986 को शुरू किया और चार अप्रैल से उच्च न्यायालय में काम शुरू किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »