20 Apr 2024, 16:04:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान : आतंकवादी हमले में ऐड एजेंसी के 5 कर्मचारियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2019 4:58PM | Updated Date: Dec 4 2019 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अफगानिस्तान। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद में बुधवार को आतंकवादियों ने एक वाहन पर हमला किया जिसमें एक ऐड एजेंसी के पांच कर्मचारियों की मौत हो गई और एक अंतरराष्ट्रीय स्टॉफ सदस्य घायल हो गया। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अत्ताहुल्लाह खोग्यानी ने बताया कि आतंकवादियों ने जलालाबाद में आज सुबह एक गैर-सरकारी संगठन के एक चलते वाहन पर गोलीबारी की।
 
हमले में वाहन में बैठे सभी पांचों लोगों की मौत हो गई। इस बीच, एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि यह हमला देश की राजधानी काबुल से 120 किलोमीटर दूर नांगरहार में कृषि और सिंचाई परियोजनाओं को चलाने वाले एक गैर-सरकारी संगठन पीस मेडिकल सर्विस (पीएमएस) के वाहन पर किया गया। पिछले कुछ महीनों में आतंकवादी संगठन तालिबान और इस्लामिक स्टेट ने अफगानिस्तान के बड़े शहरों में आतंकवादियों हमलों को अंजाम दिया है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »