28 Mar 2024, 16:09:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

समोआ में खसरे कहर, 60 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2019 1:34PM | Updated Date: Dec 4 2019 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एपिया। समोआ में खसरे की महामारी फैलने से 60 लोगों की मौत हो गयी है। सरकार ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘अभी तक देश में खसरे के 4,052 मामले सामने आये हैं, जिसमें से 171 लोग पिछले 24 घंटों के दौरान इस महामारी से ग्रस्त पाये गये हैं। अब तक इस महामारी से 60 लोगों की मौत हुई है। समोआ के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में चार वर्ष से कम उम्र के आठ बच्चे शामिल हैं।
 
देश में आपातकाल लागू है। सभी विद्यालय बंद हैं और बड़े पैमाने पर टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है तथा देश भर में लोगों के एक जगह पर एकत्रित होने पर पाबंदी है। उल्लेखनीय है कि खसरा एक संक्रामक बीमारी है जो सामान्य रूप से श्वसन प्रणाली के जरिये एक-दूसरे में फैलती है। इसमें ठंड के साथ तेज बुखार होता है और नाक से पानी निकलने लगता है। धीरे-धीरे पूरे शरीर में दाने हो जाते हैं और प्रतिरक्षा तंत्र पूरी तरह कमजोर हो जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »