25 Apr 2024, 10:53:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिनलैंड में मारिन के नयी प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2019 2:14AM | Updated Date: Dec 4 2019 2:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेलसिंकी। फिनलैंड के प्रधानमंत्री एंट्टी रिने के पद से इस्तीफा देने के बाद परिवहन और संचार मंत्री सना मारिन संभवत: देश के अगली प्रधानमंत्री बनेंगी। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि रिने ने राष्ट्रपति साउली निनीस्तो को आज दिन में अपना इस्तीफा सौंप दिया। निनीस्तो ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया लेकिन नये मंत्रिमंडल का गठन होने तक उनसे कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने का आग्रह किया। फिनिश समाचार पत्र इल्ता-लेहती के अनुसार परिवहन और संचार मंत्री मारिन वर्तमान सरकार के अगले प्रधानमंत्री बनने की सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं। 

यदि मारिन प्रधानमंत्री बनती हैं तो वह फिनिश कैबिनेट का नेतृत्व करने वाली सबसे कम उम्र की महिला बन जाएंगी। संवाददाताओं ने जब मारिन से पूछा कि क्या वह मंत्रिमंडल का प्रमुख बन सकती हैं तो उन्होंने कहा,‘‘ मैं जिम्मेदारियों से नहीं भागूंगी।’’ फिनलैंड इन दिनों राजनीतिक संकट से गुजर रहा है। इसकी शुरूआत डाक कर्मचारियों की हड़ताल से हुयी थी  जो 27 नवंबर को समाप्त हो गयी। इससे पहले मंगलवार को गठबंधन सरकार में शामिल सेंटर पार्टी ने कहा कि हड़ताल के दौरान निष्क्रियता के चलते रिन ने अपना विश्वास खो दिया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »