20 Apr 2024, 15:52:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल हमले में कर्मचारी की मौत से नाराज संरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2019 12:26AM | Updated Date: Dec 4 2019 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल । संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हालिया आतंकवादी हमले में अपने सिविल कर्मचारी अनिल राज की मौत से नाराज है। संयुक्त राष्ट्र के अफगानिस्तान के विशेष दूत तदामीची यामामोटो ने राष्ट्रपति अशरफ गनी से मंगलवार को मुलाकात के दौरान अपनी नाराजगी का इजहार किया। उन्होंने श्री गनी से कहा,‘‘संयुक्त राष्ट्र के नागरिकों पर हमला और अनिल राज की हत्या कड़ी निंदा के योग्य घटना है।’’

यूएनएमए की विज्ञप्ति के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने हमलावरों की पहचान करने और उन्हें न्याय दिलाने की आवश्यकता पर ध्यान दिलाया। गनी ने बदले में, अफगान सुरक्षा एजेंसियों को संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों और देश में काम करने वाले अन्य अंतरराष्ट्रीय सहायता संगठनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए कहा। गौरतलब है कि 24 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र के एक वाहन पर हमला कर अनिल को मार डाला। इस घटना में पांच अन्य घायल भी हो गए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »