16 Apr 2024, 12:04:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में ताजा हमलों में आठ बच्चों की मौत : यूनिसेफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2019 10:32AM | Updated Date: Dec 3 2019 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। सीरिया के उत्तरी क्षेत्र में हुए ताजा हमलों में आठ बच्चों की मौत हो गयी है। पिछले एक माह के दौरान सीरिया में हुई हिंसा में कम से कम 34 बच्चों की मौत हुई है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के क्षेत्रीय निदेशक टेड चियाबन ने सोमवार को यह जानकारी दी। चियाबन ने कहा, ‘‘हम उत्तरी एलेप्पो के ताल रिफात शहर में हुए ताजा हमलों में आठ बच्चों के मारे जाने की रिपोर्टों से हैरान और दुखी हैं। मारे गए सभी बच्चे 15 वर्ष से कम आयु के थे। यूनिसेफ के क्षेत्रीय निदेशक ने सीरिया में सक्रिय सभी पक्षों से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, साथ ही बच्चों को निशाना बनाकर हमला करने वाले संगठनों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »