20 Apr 2024, 08:26:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हांगकांग पुलिस ने वमपोआ में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 11:34AM | Updated Date: Dec 2 2019 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। हांगकांग पुलिस ने रविवार रात वमपोआ क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस का प्रयोग कर उन्हें वहां से हटा दिया। पुलिस ने बयान जारी कर कहा, ‘‘पुलिस के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं था और उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस का प्रयोग कर उन्हें वहां से हटा दिया।’’ चीनी स्वायत्त शहर की सरकार के प्रत्यर्पण बिल को निरस्त करने के बाद हजारों की संख्या में लोगों ने मार्च निकाला। इसके बाद लोगों ने हंग होम रोड और ताक मान स्ट्रीट में दुकानों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रोकने और वहां से हटाने के लिए आंसू गैस का प्रयोग किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »