29 Mar 2024, 14:13:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्यूनीशिया बस हादसे में मरने वालों की संख्या 26 पहुंची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 11:13AM | Updated Date: Dec 2 2019 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। ट्यूनीशिया में रविवार को एक पर्यटक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गयी। स्थानीय रेडियो चैनल के मुताबिक 26 मृतकों में से 20 लोगों की पहचान की जा चुकी है और इनके शव बेजा प्रांत के अस्पताल में हैं। इससे पहले मरने वालों का आंकड़ा 20 था जो कि बढ़कर 26 हो गया। इस यात्री बस में 43 लोग सवार थे जिनमें से ज्यादातर स्कूल के बच्चे और छात्र शामिल थे। यह बस ट्यूनिस से आइन द्राहम की ओर जा रही थी कि तभी हादसे का शिकार हो गयी। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक इस दुर्घटना में 21 लोग घायल हुए हैं। ट्यूनीश मीडिया के अनुसार राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने घटना स्थल का दौरा किया। इस बीच ट्यूनीशिया के स्वास्थ मंत्रालय ने पीड़ितों को रक्त दान करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर शिविर लगाया है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »