25 Apr 2024, 11:04:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील में भगदड़ में नौ लोगोंकी मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 11:09AM | Updated Date: Dec 2 2019 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। ब्राजील के साओ पाउलो में एक म्यूजिक पार्टी में पुलिस द्वारा बदमाशों का पीछा किये जाने और बदमाशों की गोलीबारी से भगदड़ मच गयी जिसके कारण नौ लोगों की मौत हो गयी। ब्राजील के समाचार पत्र फोल्हा डी एस.पाउलो ने बताया कि रविवार को लगभग 5000 लोगों की पार्टी के दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेने का प्रयास किया जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने किसी अन्य स्थान पर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे पुलिस पर गोलियां चलाते हुए मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग गये।
 
पुलिस प्रवक्ता एमर्सन मासेरा ने बताया बदमाश पुलिस से बचने की कोशिश में एक पार्टी में घुस गये जहां से उन्हें बाहर निकालने के लिए पुलिस को रबड़ की गोलियां चलानी पड़ी और रसायनों का इस्तेमाल करना पड़ा। बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी की जिसके कारण वहां भगदड़ मच गयी और नौ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।  साओ पाउलो के गवर्नर जोआओ डोरिया ने बताया कि उन्होंने घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, इसका पता लगाने के लिए विस्तृत जांच का आदेश दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »