29 Mar 2024, 01:05:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्रदर्शनकारियों की हत्या के मामले में सेनाधिकारी को मौत की सजा : इराक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 1:21AM | Updated Date: Dec 2 2019 1:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक के वासित प्रांत की एक अदालत ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश देने वाले सेना के एक अधिकारी को मौत की सजा दी है। उस गोलीबारी में सैंकड़ों लोग मारे गए थे और कईं अन्य घायल हुए थे। अदालती सूत्रों ने बताया कि वासित सरकार की अपीलीय अदालत ने हाल ही में सैन्य अधिकारी  काजेम मलिक को मौत की सजा  और एक अन्य अधिकारी को सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इराक में दो महीने लंबे चले विरोध प्रदर्शनों के दौरान जनता ने देश के विभिन्न हिस्सों में जमकर प्रर्दशन किया था और इनकी मांग सरकार से सत्ता छोड़ने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने,  आर्थिक स्थितियों में सुधार करने और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने की थी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »