29 Mar 2024, 13:30:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रुस में निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2019 10:44AM | Updated Date: Dec 1 2019 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रुस के दक्षिणपश्चिमी क्रासनोडार क्षेत्र में शनिवार को एक निजी रॉंिबसन आर66 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गयी। क्षेत्र के आपातकालीन सेवा ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा, एक निजी रॉबिंसन आर66 हेलीकॉप्टर दक्षिणी-पश्चिमी क्रासनोडार क्षेत्र से पांच किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उनके अनुसार इस हादसे में पायलट की मौत हो गयी। पायलट की हालांकि पहचान नहीं हो सकी है और मामले की जांच शुरु कर दी गयी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक पायलट के अलावा घटना स्थल पर किसी अन्य के होने की जानकारी नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »