29 Mar 2024, 18:41:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लंदन ब्रिज के पास गोलीबारी, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 1:23AM | Updated Date: Nov 30 2019 1:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। लंदन ब्रिज के पास शुक्रवार को दोपहर के बाद गोलीबारी की घटना में कई लोगों के घायल होने के बाद पुलिस ने ब्रिज को बंद कर दिया है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है। मेट्रोपोलिटन पुलिस के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने लंदन ब्रिज की घटना के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की भी आशंका जतायी है। गोलीबारी के दौरान पांच से छह गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद ब्रिटीश सशस्त्र पुलिस ने इलाके में प्रवेश किया। पुलिस ने लंदन ब्रिज स्टेशन एवं आस-पास के इलाके को पूरी तरह खाली करा लिया है।  

स्कॉटलैंड यार्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने लंदन ब्रिज पर हुई घटना की जांच अभी शुरू की है। अगर आप घटनास्थल के आस-पास हैं तो वहां मौजूद अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।’’ एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन की पुलिस ने छुरा घोपने की एक घटना के बाद मशहूर लंदन ब्रिज की घेराबंदी की है। इसी दौरान गोलीबारी भी हुई जिसमें एक व्यक्ति के मारे जाने की अपुष्ट खबर भी है। गौरतलब है कि लंदन ब्रिज उन इलाकों में से एक है जहां जून 2017 में आतंकवादी संगठन आईएस के हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »