20 Apr 2024, 18:09:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुनिया के मशहूर पर्वतारोही की पहाड़ से नीचे गिरकर मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 1:32PM | Updated Date: Nov 29 2019 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही ब्रैड गॉबराइट की उत्तरी मेक्सिको में एक चट्टान से फिसलने से मौत हो गई। सरकारी आपात सेवाओं ने गुरुवार को बताया कि गॉबराइट (31) और उसके साथी पर्वतारोही एडियन जैकबसन (26) बुधवार को उत्तरी राज्य नुएवो लियोन में शाइनिंग पाथ के नाम से पहचाने जाने वाले मार्ग पर चढ़ाई कर रहे थे, जहां से फिसलने से उनकी मौत हो गई।
 
31 साल के पर्वतारोही जो दुनिया की बड़ी से बड़ी चोटियों को आसानी से फतेह कर चुके थे, एक चोटी को चढ़ने में असफल रहे और हजारों फीट की ऊंचाई से गिर गए। ब्रैड गॉबराइट जो अमेरिकी नागरिक थे, नॉर्थ मैक्सिको के एल पोर्टेरो शिको में उनकी मौत हो गई है। एक सोलो क्‍लाइम्‍बर गॉबराइट 300 मीटर यानी 1,000 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए थे। हादसा बुधवार 27 नवंबर को हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »