26 Apr 2024, 01:04:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान और द.कोरिया के बीच दिसंबर में होगी व्यापारिक वार्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 11:45AM | Updated Date: Nov 29 2019 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया और जापान व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर दिसंबर में सातवें दौर की बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गए हैं। दक्षिण कोरिया के व्यापार, उद्योग और ऊर्जा मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दोनों देशों के बीच यहां हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रवक्ता ने पत्रकारों से कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने दिसंबर के तीसरे सप्ताह में टोक्यो की निर्यात नीतियों पर चर्चा के लिए सातवें दौर की बातचीत शुरू करने सहमति व्यक्त की है।
 
इससे पहले ऑस्ट्रिया के वियना शहर में चार दिसंबर को दोनों देशों के संबंधित मंत्रालयों के बीच एक कार्यकारी बैठक होगी। गत सप्ताह दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री कांग क्यूंग वा ने कहा था कि चीन में दिसंबर में होने वाले त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन से इतर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन और जापान के राष्ट्रपति शिंजो आबे के बीच मुलाकात आयोजित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
 
गौरतलब है कि दोनों एशियाई देशों के संबंधों में जुलाई में उस समय खटास आ गयी थी, जब दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने जापानी कंपनियों को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान दबाव में काम करने वाले कोरियाई मजदूरों को भुगतान करने का आदेश दिया था। इसके बाद जापान ने दक्षिण कोरिया के इलेक्ट्रॉनिक उद्योग को रसायनों के निर्यात में कुछ कमी करने का फैसला लिया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »