19 Apr 2024, 05:17:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच सऊदी अरब ने तीन पत्रकारों को किया रिहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 10:59AM | Updated Date: Nov 29 2019 10:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। सऊदी अरब ने अंतरराष्ट्रीय दबाव और मीडिया कवरेज को देखते हुए हिरासत में लिए गए तीन पत्रकारों को रिहा कर दिया है। स्थानीय मानवाधिकार संगठन एएलक्यूएसटी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एएलक्यूएसटी ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘सऊदी में हाल में हुई गिरफ्तारियों की मीडिया कवरेज और अंतरराष्ट्रीय दबाव को देखते हुए प्रशासन ने लेखक बद्र अल-रशीद और सुलेमान अल-सैखान अल-नसीर और ब्लॉगर फौद अल-फरहान को रिहा कर दिया है।
 
उन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए काम करने वाले सभी कैदियों को रिहा कर देना चाहिए।’’  एएलक्यूएसटी ने सोमवार को बताया था कि सऊदी प्रशासन ने 16 नवंबर से कई पत्रकारों को हिरासत में लिया हुआ है। हिरासत में लिए गए लोगों में लेखक बद्र अल-रशीद और सुलेमान अल-सैखान अल-नसीर और ब्लॉगर फौद अल-फरहान शामिल हैं। एएलक्यूएसटी के अनुसार सऊदी अरब में हाल के दिनों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं पर लगाम लगाने का काम किया जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »