29 Mar 2024, 03:50:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्तरी यमन में हमला, 10 नागरिकों की मौत : संरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 10:47AM | Updated Date: Nov 29 2019 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सना। उत्तरी यमन के सादा प्रांत में सीमा के पास बाजार में हुए हमले में 10 नागरिकों की मौत हो गयी और 22 अन्य घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवीय समन्वयक लिसे ग्रांडे ने बयान जारी कर कहा, यह हमला एक हफ्ते बाद एक ऐसी ही घटना के कारण हुआ, जिसमें एक ही स्थान पर 10 नागरिकों की मौत हुई थी। अल-राकू बाजार में हुए हमले में मारे गए लोगों में चार बच्चे और एक महिला शामिल है।
 
ग्रांडे ने कहा, ‘‘इस हमले में कई इथोपियन मारे गए हैं तथा घायल हुए हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस हमले के पीछे किसका हाथ है इसका हालांकि अभी खुलासा नहीं हो पाया है। बयान के अनुसार यमन में इस वर्ष एक लाख 20 हजार छह सौ से ज्यादा पर्वी अफरीकन शरणार्थि आए हैं। कई अफरीकन शरणार्थि अपना देश छोड़कर यमन आए थे जो बाद में सीमा पार करके सउदी अरब नौकरी की तलाश में आए हैं। गौरतलब है कि अल-राकू बाजार मोनाबेह जिले में सउदी अरब सीमा के पास स्थित है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »