20 Apr 2024, 15:55:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जॉर्जिया में प्रदर्शनकारियों के लिए सड़कें अवरुद्ध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 12:32AM | Updated Date: Nov 29 2019 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तबिलिसी। जॉर्जिया की राजधानी तबिलिसी में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संसद की इमारत की चारो ओर धरना देने से रोकने के लिए आसपास की सड़कों की घेराबंदी कर दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में सड़कों की घेराबंदी साफ तौर पर नजर आ रही है। पुलिस ने चुनावी सुधार करने में संसद की विफल रहने का विरोध करने के लिए लोगों के विरोध प्रदर्शन के बीच यह कदम उठाया है। 

इस सप्ताह की शुरुआत में जॉर्जिया के सुरक्षा बलों ने संसद के सामने इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों को का तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें की थी। बाद में देश के गृह मंत्रालय ने इस दौरान 28 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी। जॉर्जिया में यह विरोध प्रदर्शन इस महीने की शुरुआत में में उस समय शुरू हुआ जब देश के सांसद मतदान प्रणाली में बदलाव के लिए विधायी संबंधी संशोधन करने में विफल हो गये। प्रदर्शनकारी अगले वर्ष अक्टूबर में होने वाले आम चुनाव के लिए मतदान प्रणाली में बदलाव करने की मांग कर रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »