25 Apr 2024, 21:44:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में सुरक्षा बलों तथा प्रदर्शनकारियों में झड़प, 16 की मौत, 152 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 12:29AM | Updated Date: Nov 29 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर प्रदर्शकारियों के हमले के एक दिन बाद गुरुवार को नासीरियाह शहर में सुरक्षा बलों के साथ झड़प में 16 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गयी और 152 अन्य घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने ईरान के मानवाधिकार उच्चायोग के एक सूत्र के हवाले से बताया कि सुरक्षा बलों के साथ  झड़प के दौरान मरने वाले प्रदर्शनकारियों की संख्या 16 हो गई है और 152  अन्य घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए गोलियां चलायीं। 

सूत्रों ने चेतावनी दी है कि नासीरियाह शहर  में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग के परिणामस्वरूप  स्थिति और बिगड़ सकती है। प्रांतीय प्रशासन ने ईरान के दक्षिणी शहर नजफ में सुरक्षा बलों के साथ झड़प में कई लोगों के घायल होने के बाद बुधवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी थी। उल्लेखनीय है कि ईरान में सरकार को बर्खास्त करने, भ्रष्टाचार पर नकेल लगाने, लोगों के जीवन स्तर को सुधारने तथा बेरोजगारी दूर करने को लेकर अक्टूबर से बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं और इन प्रदर्शनों में अब तक 350 लोग मारे गये हैं तथा 15000 लोग घायल हुए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »