28 Mar 2024, 18:57:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोंगों में भारी वर्षा के कारण 41 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2019 12:45PM | Updated Date: Nov 28 2019 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आॅफ कोंगों में भारी बारिश से मची तबाही के कारण कम से कम 41 लोगों की जान चली गयी और करीब चार लाख तीस हजार लोग वर्षा के बाद आयी बाढ़ से प्रभावित हुए है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ‘‘ कोंगों मानवीय मामलों के विभाग ने बताया कि अक्टूबर से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से उबांगी नदी उफान पर है जिससे लगभग 430,000 लोग प्रभावित हुए हैं।'
 
प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र तथा अन्य सहयोगियों की सहायता से सरकार द्वारा प्रभावित लोगों आश्रय, पानी और गैर-खाद्य पदार्थों को देनी की योजना बनाई गयी है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने पीड़तिों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और सरकार की मदद करने के लिए भी तैयार है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »