19 Apr 2024, 12:10:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस और चीन करेंगे संयुक्त नौ सैनिक अभ्यास- ईरानी कमांडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2019 1:37AM | Updated Date: Nov 28 2019 1:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। ईरान, रूस और चीन हिंद महासागर में निकट भविष्य में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास करेंगे और इन देशों ने इसके लिए प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी है। ईरानी मीडिया ने नौसैनिक कमांडर रियर एडमिरल हुसैन खानजादी के हवाले ये यह जानकारी दी है। ईरान की सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार खानजादी ने कहा, 'निकट भविष्य में हम चीन और रूस के साथ मिलकर उत्तरी हिंद महासागर के आसपास देश के दक्षिणी इलाके में एक संयुक्त युद्ध अभ्यास का आयोजन करेंगे.' कमांडर ने बताया कि त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास के लिए प्रारंभिक योजना पिछले महीने बनाई गई थी और संबंधित देशों की सेनाओं ने भी सयुंक्त अभ्यास की तैयारी शुरू कर दी है। 

कमांडर ने ईरानी नौसेना के लिए नयी श्रेणी के विध्वंसक पोत के निर्माण की योजना के बारे में भी जानकारी दी ।मीडिया रिपोर्टों के अनुसार खानजादी ने कहा कि 'नेगिन' नाम का नया पोत 5००० टन से अधिक वजन का होगा तथा इससे ईरान की रक्षा क्षमता में और इजाफा करेगा। ईरान, चीन और रूस के बीच आयोजित होने वाले संयुक्त अभ्यास की घोषणा ईरानी सैन्य अधिकारियों ने सितंबर में की थी। ईरान प्रेस समाचार एजेंसी ने अंतर्राष्ट्रीय मामलों के प्रमुख और ईरान के रक्षा मामलों के जानकार जनरल गादिर नेजामी पोर के हवाले से कहा कि संयुक्त सैन्य अभ्यासों का लक्ष्य तीन पक्षों के बीच घनिष्ठता बढ़ाने का लक्ष्य है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »