24 Apr 2024, 14:58:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेस्ट बैंक में इजरायली सैनिकों के साथ झड़प में 26 फलस्तीनी घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2019 12:56AM | Updated Date: Nov 28 2019 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजा। उत्तरी वेस्ट बैंक के बाहरी क्षेत्र में स्थित नैबलस शहर में बुधवार तड़के इजरायली सुरक्षाबलों के साथ हुई झड़पों में 26 फलस्तीनी नागरिक घायल हो गए। फलस्तीन रेड क्रिसेंट प्रवक्ता अरब अल फुकाहा ने कहा, ‘‘ नेबलस में इजरायली सुरक्षाबलों के साथ हुई झड़पों में रबर की गोलियां लगने से 15 जबकि आंसू गैस की चपेट में आने से 11 फलस्तीनी नागरिक घायल हो गए।’’ 

फलस्तीनी न्यूज सेवा वाफा के मुताबिक इजरायली सैनिकों ने जोसेफ मकबरे के नजदीक यहूदी बस्तियों का विरोध कर रहे फलस्तीनी नागरिकों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जिसके बाद सभी का वहां उपचार दिया गया। जोसेफ का मकबरा वेस्ट बैंक इलाके में यहूदियों का एक प्रमुख स्थान है जिसमें जाने के लिए सेना की सर्वोच्च कमान की अनुमति की आवश्यकता होती है। यह मकबरा लंबे समय से फलस्तीनियों और इजरायली लोगों के बीच हिंसा का केन्द्र रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »