मास्को। हॉलीवुड पुलिस ने एक स्टोर में लूटपाट करने और एक व्यक्ति की कार लूट कर भागने वाले हथियार बंद एक व्यक्ति को आज मार गिराया। लॉस एंजिल्स के पुलिस डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ले.क्रिस रामीरेज ने ट्विटर पेज पर वीडियो पोस्ट कर यह जानकारी दी।
आज तड़के साढ़े ग्यारह बजे एक संदिग्ध व्यक्ति ने हाईलैंड एवन्यू के लोकल ऑटोपार्ट स्टोर में प्रवेश किया जहां उसने चाकू की नोक पर लूटपाट की। इसके बाद वह एक व्यक्ति को उसकी कार से बाहर निकाल कर उसकी कार लेकर भाग निकला। पुलिस ने उस संदिग्ध को पकड़ने के प्रयास में गोलियां चलाई, जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।