19 Apr 2024, 23:44:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उ.कोरिया के युद्धाभ्यास को लेकर द.कोरिया ने जताया विरोध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2019 12:35AM | Updated Date: Nov 27 2019 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। उत्तर कोरिया ने विवादित अंतर-कोरियाई समुद्री सीमा क्षेत्र के नजदीक चांग्रिन द्वीप पर युद्धाभ्यास किया जिसका दक्षिण कोरिया ने विरोध किया है। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक उसके सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने समुद्री सीमा क्षेत्र के नजदीक युद्धाभ्यास करने के आदेश दिए। इसे दोनों देशों के बीच 19 सितंबर को किए गए संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है। 

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता चोई ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ रक्षा मंत्रालय ने उत्तर कोरिया के समुद्री युद्धाभ्यास पर विरोध जताया है। हमने अपने संपर्कों के जरिए उन्हें लिखित नोटिस जारी किया है।’’ गौरतलब है कि सितंबर 2018 में उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव कम करने को लेकर एक समग्र सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। कोरियाई प्रायद्वीप पर होने वाले युद्धाभ्यास हमेशा से ही उसके परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच होने वाली बातचीत में बाधक रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »