28 Mar 2024, 18:57:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रक में मिले 39 शव के मामले में एक और गिरफ्तार : ब्रिटेन पुलिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2019 11:00AM | Updated Date: Nov 26 2019 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एसेक्स। ब्रिटेन पुलिस ने एसेक्स में एक ट्रक में से मिले 39 वियतनामी शवों के मामले में एक और एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसेक्स पुलिस ने इस मामले पर कहा, ‘‘ 23 अक्टूबर को एक ट्रक में मिले 39 वियतनामी शवों के मामले में सोमवार को लन्दन के पश्चिमी इलाके से पुरफलीत नामक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।’’ पुलिस ने पूछताछ के लिए संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।
 
इसके अलावा अदालत के एक अधिकारी ने संवाद समिति स्पूतनिक को बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई 13 दिसंबर को लंदन के केंद्रीय क्रिमिनल कोर्ट में होगी। गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को एसेक्स के ग्रेस इलाके में एक व्यावसायिक उद्यान के पास ट्रक से 39 शव बरामद किये गए थे को पूरी तरह से जमे हुए थे। शवों में 31 पुरुष है तथा 8 महिलाये है। इस मामले में अभी तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है और ट्रक चालक मुर्सी रॉबिंसन को भी पुलिस ने कई मामलों के आधार पर हिरासत में लिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »