रोम। इटली के लीगुरिआ क्षेत्र में भीषण बाढ़ की वजह से राजमार्ग पर एक पुल गिर गया जिसकी वजह एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इसके अलावा उत्तरी क्षेत्र पिडमांट में नदी के बढे जलस्तर में एक वाहन के बह जाने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी। अग्निशामक विभाग के अनुसार हादसा ए6 राजमार्ग पर हुए। इससे पहले इसी राजमार्ग पर एक पुल गिरने की घटना में वर्ष 2018 में 43 लोगों की मौत हो गयी थी। उन्होंने बताया कि रविवार को हुये इस हादसे में कितने वाहन चपेट में आये है उसकी पुष्टि की फिलहाल नहीं की जा सकी है। हेलीकॉप्टर की मदद से जानकारी हासिल की जा रही है।