20 Apr 2024, 03:02:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोरक्को में अवैध प्रवासन के संचालन के आरोप में 11 गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2019 10:34AM | Updated Date: Nov 23 2019 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रबात। मोरक्को में सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को पूर्वी शहर औजदा में अवैध प्रवासन के संचालन के आरोप में 11 संदिग्ध उप-सहारा अफ्रीकियों को गिरफ्तार कर लिया। मोरक्को की पुलिस ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। सुरक्षाकर्मियों ने अवैध प्रवासन के खिलाफ लड़ाई के तहत पांच घरों पर छापे मारे जहां 15 महिलाओं समेत विभिन्न अफ्रीकी देशों के 75 प्रवासी मौजूद थे।
 
जांच अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से पांच लोग अवैध प्रवासन में सक्रिय हैं और सभी यूरोप में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। इसके अलावा शराब और गांजा की तस्करी में शामिल होने के कारण छह अन्य लोग भी शामिल थे। गौरतलब है कि अफ्रीकी देशों में अशांति और गरीबी के कारण हजारों प्रवासी जमीन अथवा समुद्र के रास्ते से मोरक्को होते हुए यूरोप में प्रवेश करने का प्रयास करते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »