28 Mar 2024, 21:25:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अलेप्पो के रिहायशी इलाके पर आतंकवादी हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 11:32AM | Updated Date: Nov 21 2019 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। हयात तहरीर अल-शम समूह के आतंकवादियों ने सीरिया के उत्तर-पश्चिमी शहर अलेप्पो के एक रिहायशी इलाके को निशाना बनाकर ताजा हमले किए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सीरिया के सशस्त्रबलों ने भी आतंकवादियों के इस हमले का करारा जवाब दिया। शम रेडियो ने बुधवार देर रात बताया कि राशिदीन क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों ने अलेप्पो के दक्षिण-पश्चिम में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाकर हमला किया। इस हमले में किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, केवल इमारत को नुकसान पहुंचा है। सीरियाई सेना के जवाबी हमले में आतंकवादियों को भारी नुकसान होने की जानकारी है।  
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »